ज्योतिष

झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां देवी लक्ष्मी को कर सकती हैं नाराज

हर कोई अपने जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा चाहता हैं और चाहत रखता हैं कि उसके घर में हमेशा बरकत बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी झाड़ू का इसमें बड़ा योगदान होता हैं। जी हाँ, झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यह घर की सफाई करने के साथ ही घर की किस्मत भी चमकाती हैं। वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर पर रखने और इस्तेमाल करने से जुड़े कुछ नियम हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी हैं अन्यथा मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है। वहां धन की जगह बीमारियों बढ़ती है। इसलिए रोजाना घर पर झाड़ू लगाएं।

– इसे हमेशा घर की पश्चिमी दिशा पर रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

– जैसे कि पहले ही बताया कि झाड़ू देवी लक्ष्मी का रूप होता है। इसलिए इसे पैर लगाने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

– झाड़ू को कभी भी गंदी या पानी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसी झाड़ू बाथरूम या गंदी जगह साफ करने से यह अपवित्र हो जाता है। इसलिए घर और बाथरूम की सफाई के लिए अलग- अलग झाड़ू रखें।

– घर के किसी सदस्य या मेहमान के घर से बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू न लगाएं। नहीं तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

– अगर आपको लगता है कि किसी व्यक्ति की दृष्टि अच्छी नहीं है। ऐसे में अगर वो बुरी नजर वाला व्यक्ति आपके घर आए तो उसके घर से जाने के बाद झाड़ू लगाएं। इससे घर पर मौजूद नैगेटिव एनर्जी बाहर चली जाएंगी। साथ ही सुख-संपत्ति, शांति का घर में आगमन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close