टॉप न्यूज़

जबलपुर सेंट्रल जेल से 12 कैदी रिहा:अब साल में 5 मौकों पर मिलेगी माफी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर छूटेंगे कैदी

12 prisoners released from Jabalpur Central Jail: Now pardon will be given on 5 occasions in a year, prisoners will be released on 14 years of sentence and good conduct

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल से स्वतंत्रता दिवस पर 12 कैदियों को रिहा किया गया। इनमें 11 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ये कैदी डिंडोरी, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट के रहने वाले हैं।

रिहा किए गए कैदियों ने 14 साल की सजा पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने जेल में अच्छे आचरण से 6 साल की माफी भी मिली है। उप-जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि अब कैदियों की रिहाई के लिए पांच अवसर तय किए गए हैं। इनमें 15 अगस्त, 26 जनवरी, अंबेडकर जयंती, गांधी जयंती और 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस शामिल हैं। पहले सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही कैदी रिहा होते थे।

नए नियम से कैदियों को जल्द रिहाई का मौका मिलेगा। पहले उन्हें अगले राष्ट्रीय पर्व तक इंतजार करना पड़ता था। कैदियों की रिहाई कई बातों पर निर्भर करती है। इनमें अच्छा आचरण, जेल नियमों का पालन, औद्योगिक प्रशिक्षण में भागीदारी और परिवार से जुड़े रहना शामिल है।कुछ कैदी 14 साल की सजा के बाद भी तभी छूटते हैं, जब उनका व्यवहार अच्छा हो। कई मामलों में 15-16 साल बाद भी माफी नहीं मिलती। रिहा किए गए कैदियों को उनकी मेहनत का पारिश्रमिक और प्रशिक्षण किट दी गई है। इससे वे जेल से बाहर नई जिंदगी शुरू कर सकेंगे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close