कांग्रेस ओछी राजनीति बंद करें, जबलपुर के विकास के लिए जनप्रतिनिधि संकल्पित है

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर – केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद और जबलपुर की जनता का आशीर्वाद हमारे जनप्रतिनिधियों को मिलने के बाद ही जबलपुर पिछड़े शहर के दंश से बाहर निकाला है, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की विकासपरख सोच का का परिणाम है कि मप्र का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बनने का गौरव हमारे जबलपुर को मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को जबलपुर का विकास हजम नहीं हो रहा, इसीलिए ओछी राजनीति का प्रदर्शन करते हुए जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास करते है, यह बात भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कही.
भाजपा अध्यक्ष द्वय ने अपने बयान में कहा कि आज जबलपुर में ऐसे विकास कार्य हो रहे जिसकी कल्पना भी पहले नहीं की गई थी, जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बनकर तैयार है जिसका लोकार्पण आगामी 23 अगस्त को किया जा रहा है, यह फ्लाई ओवर जबलपुर की लाइफ लाइन होगा और लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से बने इस भव्य फ्लाई ओवर के लोकार्पण के बाद यह जबलपुर की जनता को आवागमन में सुगमता देगा जिससे न सिर्फ लोगो का समय बचेगा अपितु ईधन की बचत भी होंगी. जब इतना बड़ी सौगात जबलपुर को मिली है और इसे जनता को समर्पित करने देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लोकार्पण समारोह में आ रहे है तो समारोह भी भव्य ही होगा, हम मानते है कि लोकार्पण समारोह स्थल पर दो दिन की परेशानी जनता को होंगी, और इसके लिए हम पूरी विनम्रता से जबलपुर की जनता से क्षमाप्रार्थी है लेकिन जनता को ये विश्वास भी दिलाते है कि दो दिन की थोड़ी परेशानी के बाद जीवनभर का सफर आसान होगा इसीलिए कांग्रेस के नेता जो बार बार फ्लाई ओवर को लेकर ओछी राजनीति करते है उसे बंद करें क्योंकि यह सिर्फ राजनैतिक स्टंट का हिस्सा है. यह उसी कांग्रेस के नेता है जब इनकी सरकार कुछ समय के लिए मप्र में बनी तब सरकार में आते ही इन्होने इस फ्लाई ओवर के कार्य को बंद करा दिया था और जब पुनः मप्र में भाजपा की सरकार बनी तो इसके कार्य में तेजी आई, जब यह फ्लाई ओवर बनकर तैयार हुआ तो इन्होने कुछ समय पूर्व लोकार्पण की ओछी राजनीति की थी और आज जब लोकार्पण होने जा रहा है तो इनकी छाती में सांप लोट रहे है.
अध्यक्ष द्वय ने कहा पहले भी जबलपुर में लम्बे समय तक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि रहे है प्रदेश और देश में भी इनकी सरकारे रही है लेकिन एक भी ऐसा कार्य इन्होने जबलपुर के विकास के लिए नहीं किया जो मील का पत्थर बने. कांग्रेस के नेता तो दो चार लाख के विकास कार्य कराने में भी सक्षम नहीं रहे है और आज जब हजारों करोड़ के विकास कार्य हमारे जबलपुर में हो रहे है तो इनको इस बात का दर्द है कि जबलपुर आज तेजी के साथ विकास कि राह में आगे क्यों बढ़ रहा है.
अध्यक्ष द्वय ने कहा जबलपुर के सर्वांगीण और समन्वित विकास के लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधि एक है और आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को सौगात जबलपुर को मिलती रहेगी।
