टॉप न्यूज़

खितौला में 14 करोड़ की डकैती के बाद अब ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में साढ़े चार लाख की चोरी

डकैतों के बाद अब चोरों का आतंक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

इस समय चोरों और डकैतों ने सिहोरा तहसील के अंतर्गत खितौला में सरेआम वारदातों को अंजाम देकर अपना गढ़ बना लिया है। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी डकैती पड़ने के बाद से लगातार चोरी की बड़ी वारदातें हो रही हैं। इस घटनाक्रम से पुलिस की कसावट के साथ उसकी सक्रियता की वास्तविकता सामने आ रही है।

सिलसिलेवार वारदातों में बीते दिनों खितौला के इसाफ बैंक में 14 करोड़ की डकैती के बाद , ज्वालामुखी मन्दिर से चोरी, पालीवाल कलोनी में दुबे परिवार में शाम को चोरी, के बाद नेशनल हाईवे- 30 खितौला मोड़ के पास ऑनलाइन कम्पनी में चोरी की वारदातें शामिल हैं। ऑनलाइन कम्पनी की चोरी में चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की केबिल काटी और डीबीआर भी ले गए। नेशनल हाईवे खितौला मोड़ के शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी

इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो फ्लिपकार्ट सहित अन्य सामानों की डिलीवरी करती है,

की छत से घुसे चोरों ने कैश काउंटर में रखें करीब 4 लाख 30 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। जब कंपनी के मैनेजर और कर्मचारी दुकान पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी लगी। ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के मैनेजर ने चोरी की सूचना खितौला खितौला थाने को दी।

◆ कंपनी की छत वाले हिस्से से घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक चोर कंपनी के ऊपर वाले (छत ) हिस्से से अंदर घुसे। कंपनी के मैनेजर ने जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उन्होंने देखा कि कैमरे की केवल कटी हुई थी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे की डीबीआर गायब थी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की केबल काट दी और डीबीआर भी अपने साथ ले गए। ऑनलाइन कंपनी के अलावा सीमेंट गिट्टी और रेत ट्रेडिंग दुकान का ताला भी चोरों ने तोड़ा लेकिन अंदर से लॉक होने पर भी दुकान में नहीं घुस पाए।

◆इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक से 200 मीटर की दूरी

ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के ऑफिस में जहां चोरी की है वारदात हुई है, वह इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। जहां पर 11 अगस्त को बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े डकैतों ने करीब 15 करोड़ के (14 किलो 875 ग्राम) सोने की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

◆ ज्वालामुखी मंदिर चोरी का नही सुराग

सिहोरा थाना अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर में 9 अगस्त को मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर चांदी का छात्र मुकुट और सोने की गुरिया शाहिद दान पेटी के रुपयों की चोरी करने के मामले में भी अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

◆ चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

इंसाफ फाइनेंस स्मॉल बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती ज्वालामुखी मंदिर में हुई चोरी और अब ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में चोरी की वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है। इन वारदातों के चलते पुलिस की रात्रि गस्त और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close