टॉप न्यूज़

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 6 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

Jabalpur Lokayukta team caught a Patwari red handed while taking a bribe of 6 thousand rupees

◆ न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन / विलोक पाठक

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित सिहोरा क्षेत्र के मझौली तहसील में बुधवार को जमीनी संबंधी मामले में छह हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया । टीम ने आरोपी पटवारी के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है। मामले के विवरण में बताया जाता है कि शिकायतकर्ता ग्राम पोस्ट दर्शनी तहसील मझौली निवासी बिशाली पटेल ने लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले को एक शिकायत दी। जिसमें बताया गया कि उसकी पैतृक जमीन के बंटवारे के संबंध में मझौली तहसीलदार द्वारा बंटवारे का आदेश किया जा चुका है।

पटवारी प्रवीण पटेल द्वारा बंटवारे को कंप्यूटर एवं बही पर चढ़ने के एवज में 6हजार रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है। एसपी द्वारा शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी पटवारी और शिकायर्ता के बीच होने वाली बातचीत रिकार्ड की और मामले की तस्दीक करवाई गई। इसके पश्चात लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले ने एक टीम गठित की इसमें दल प्रभारी राहुल गजभिए,विवेचना अधिकारी उमा कुशवाहा, निरीक्षक शशिकला एवं अन्य स्टाफ शामिल था।

टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपी प्रवीण पटेल द्वारा रिश्वत के लिए निर्धारित किए गए स्थान सिहोरा में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बिजली ऑफिस के पास स्थित पटवारी ऑफिस में जैसे ही रिश्वत के 6हजार लिए लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 7,13 (1) बी 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

 

 

@vilok pathak

News Investigation  “The Real Truth Finder”

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close