सूर्यकुमार ने भारतीय सेना को समर्पित की पाक से आज की जीत.. बोले ‘हम पहलगाम पीड़ितों के साथ हैं’
Suryakumar dedicated today's victory over Pakistan to the Indian Army.. said 'We are with the Pahalgam victims'

✍️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
भारत टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को हराया और भारत को एशिया कप-2025 के सुपर-4 में लगभग पहुंचा दिया। दरअसल 14 सितंबर सूर्यकुमार का जन्मदिन भी है औरआज उन्हें जीत का तोहफा मिला है। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई।
मैच के बाद सूर्यकुमार ने देश के नाम मैसेज दिया। सूर्यकुमार ने अपने बयान में कहा कि वह पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं, उनके साथ संवेदना व्यक्त करते हैं और अपनी सेना का सम्मान करते हैं, जिन्होंने जांबाजी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। सूर्यकुमार ने कहा, “हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार वालों के साथ खड़े हैं हम आज की अपनी इस जीत को अपनी सेना को समर्पित करना चाहते हैं।
भारत में इस मैच का काफी विरोध हो रहा था और इसका कारण अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमला था। पूरे देश में बीसीसीआई और सरकार के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी आड़े हाथों लिया जा रहा था।
#NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”
@vilok pathak




