टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के रोड शो के माध्यम से भाजपा ने दिखाई ताकत

जबलपुर के जमाई का भव्य स्वागत

✍️ जबलपुर से विलोक पाठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जबलपुर पहुंचे। जहां डुमना विमानतल पहुंचने पर पार्टी के सांसद राकेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर जबलपुर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है। पार्टी कार्यकर्ता विचारों से लैस होकर जनता के बीच जाएं। जनता का आशीर्वाद लें और महाकौशल और मध्यप्रदेश में फिर से कमल को आशीर्वाद दिलाए।

◆ अभूतपूर्व उत्साह से अभिभूत हूं : जेपी नड्डा
डुमना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के प्रति उत्तर में उन्होंने कहा कि मुझे आपसे मिलने बहुत पहले आना था लेकिन कोरोना के कारण मेरा प्रवास नहीं हो पाया लेकिन आज अभूतपूर्व उत्साह को देखकर मैं अभिभूत हूं। जिस गर्मीजोशी के साथ स्वागत किया है यह किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं बल्कि विचारधारा के लिए कार्य कर रहे है उसका स्वागत है।

◆ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
विमानतल पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। जिसके पश्चात रोड शो के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा संभागीय कार्यालय रवाना हुए। रोड शो में 40 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का जोरदार स्वागत किया। व्यापारियों ने सड़क के दोनों ओर से आत्मीय रूप से पुष्प वर्षा की ।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, श्रीमती कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष श्री रानू तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, अधिक कैलाश जाटव, विधायक श्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी,  सुशील तिवारी इंदु, श्रीमती नन्दनी मरावी, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, अरुण द्विवेदी, शरद जैन, अंचल सोनकर, श्हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, डॉ जितेंद्र जामदार, संदीप जैन “गुड्डा” डॉ विनोद मिश्रा, कमलेश अग्रवाल, अरविंद पाठक, राममूर्ति मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close