टॉप न्यूज़

गरूड़ दलों द्वारा एक्सपायरी डेट के 30 किलो नमकीन के साथ 50 किलो खोवा और 20 किलो पनीर किया नष्ट

Garuda teams destroyed 30 kg of expired namkeen, 50 kg of khoya and 20 kg of cheese.

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

मध्य प्रदेश के जबलपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत  बुधवार को गरूड़ दलों ने पंद्रह खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं निर्माण स्‍थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 50 किलोग्राम दूषित खोवा और 20 किलोग्राम दूषित पनीर को विनिष्‍ट कराया गया तथा अस्‍वच्‍छ परिस्थितियों के बीच मिष्‍ठान्‍न और नमकीन का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पाये जाने पर एक प्रतिष्‍ठान का लायसेंस निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण में गरूड़ दलों के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्‍द्र दुबे ने बताया कि गरूड़ दलों के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को तहसीलदार रांझी मौसमी केवट के नेतृत्‍व में की गई कार्यवाही में रांझी स्थित बप्पा स्वीट्स से खोवा और दही एवं गुप्ता स्वीट्स से पनीर, खोवा बर्फी और मैसूर पाक, कांचघर स्थित अपना स्वीट्स से खोवा और मिल्क केक, लालमाटी स्थित होलाराम स्वीट्स से खोवा और कलाकंद, शोभापुर स्थित बंगाली होटल से खोवा बर्फी और नमकीन के नमूने लिये गये। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बागेश्वर ट्रेडर्स से पनीर, घी और फेट स्प्रेड, सदर केंट स्थित जैन स्वीट्स से खोवा, पेड़ा और नमकीन, नौदरा ब्रिज स्थित हीरा केक्स एण्ड स्वीट्स से खोवा, पेड़ा और डोडा बर्फी, भेड़ाघाट चौराहा स्थित केसरवानी स्वीट्स से खोवा, दुबई स्वीट्स से मीठा खोवा एवं बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद, भेड़ाघाट स्थित देव स्वीट्स से खोवा और मिल्क केक, रामपुर स्थित गुप्ता स्वीट्स मार्ट से मिल्क केक, औरैया कटंगी बाईपास स्थित गुरुकृपा डेयरी से पनीर तथा पेंटीनाका सदर स्थित मां रेवा स्वीट्स से खोवा और इमरती के नमूने लिये गये।

निरीक्षण के दौरान शोभापुर स्थित बंगाली होटल से लगभग 50 किलोग्राम दूषित खोवा एवं 30 किलोग्राम एक्‍सपायरी डेट के नमकीन तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बागेश्वर ट्रेडर्स से लगभग 20 किलोग्राम दूषित पनीर विनिष्ट कराया गया तथा अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में मिष्ठान्न और नाश्ता आदि का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पाये जाने पर सदर स्थित मां रेवा स्वीट्स का खाद्य पंजीयन निलंबित किया गया। इस प्रतिष्ठान से खाद्य पंजीयन के निलंबन की अवधि में खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  दुबे ने बताया कि कलेक्टर  राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मौके पर खोवा, पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों में स्टार्च, यूरिया, डिटर्जेंट तथा वनस्पति का रासायनिक परीक्षण किया जा रहा है। खोवा अथवा मिठाइयों में अपमिश्रण होना पाये जाने पर विक्रय रोकने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मात्रा को जप्‍त कर विनिष्ट किया जा रहा है।

 

 

Vilok Pathak

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन- “वास्तविक सत्यान्वेषी”
News Investigation – “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close