धनतेरस पर पति से मांगा ‘मंगलसूत्र’ नही मिलने पर महिला डॉक्टर ने नर्मदा मे लगाई छलाँग, मौत
A woman doctor jumped into the Narmada River after her husband failed to provide her with the mangalsutra she had asked for on Dhanteras.

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
बड़वानी। त्योहार की खुशियों के बीच मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पदस्थ महिला हेल्थ ऑफिसर डॉ. अंगूरबाला लोनखेड़े ने नर्मदा नदी के 300 फीट ऊंचे पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वजह सुनकर हर कोई हैरान है — उन्होंने यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया क्योंकि उनके डॉक्टर पति ने धनतेरस पर सोने का मंगलसूत्र नहीं दिलाया।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. अंगूरबाला बोराली गांव में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े, जो इंदौर में बच्चों के डॉक्टर हैं, दिवाली मनाने के लिए अपने गांव कल्याणपुरा आए हुए थे।
त्योहार की सुबह पति-पत्नी के बीच मंगलसूत्र को लेकर बहस हुई। पति ने समझाया कि “अभी नहीं, बाद में ले लेंगे”, लेकिन बात बढ़ गई। नाराज होकर डॉ. अंगूरबाला स्कूटी से घर से निकल गईं। पति ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी पीछा किया, मगर तब तक देर हो चुकी थी।
लगभग सुबह 9:30 बजे, महिला ने छोटी कसराबद गांव के पास पुल पर स्कूटी खड़ी की और नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। पुल पर मौजूद लोगों ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने महिला को नदी से निकाला और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव और स्वास्थ्य विभाग दोनों में सन्नाटा है। लोग यक़ीन नहीं कर पा रहे कि त्योहार की चमक के बीच एक छोटा-सा विवाद ज़िंदगी का अंत बन जाएगा।




