अपराध

बेटी को घर पर छोड़कर गए थे शादी में, लौटे तो गायब मिली — अगले दिन कुएँ से बरामद हुआ शव

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार रात शादी समारोह में गए माता-पिता जब घर लौटे, तो उनकी 32 वर्षीय बेटी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता मिली। रातभर की तलाश और गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद बुधवार सुबह घर के पास स्थित कुएँ से उसका शव बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी में गए थे माता-पिता, घर में अकेली थी ऋचा
पनागर के सुभाष वार्ड में मकान मालिक सुरेंद्र तिवारी के घर में किराए से रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी श्याम बिहारी मिश्रा अपनी पत्नी के साथ मंगलवार शाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक विवाह समारोह में गए थे। उनकी बेटी ऋचा मिश्रा (32) घर पर अकेली थी।

रात 10:30 बजे लौटे तो दरवाज़ा खुला, बेटी गायब
जब मिश्रा दंपत्ति रात करीब 10:30 बजे घर लौटे तो दरवाज़ा खुला था और ऋचा कहीं नहीं मिली। घबराए परिजनों ने तुरंत आसपास खोजबीन शुरू की लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।

बेटी की आखिरी कॉल पिता के फोन पर — उठा न पाए कॉल
घर लौटने पर पिता ने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि कुछ समय पहले बेटी की तरफ से कॉल आया था। लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं हो पाया। यही बात अब परिवार को तोड़ रही है—परिजन सोच रहे हैं कि यदि उस समय कॉल उठा लेते, तो शायद हालात अलग होते।

रात में दर्ज हुई गुमशुदगी — सुबह खुला मिला कुएँ का ढक्कन
मकान मालिक और पड़ोसियों की मदद से की गई रातभर की खोजबीन के बाद भी ऋचा का पता न चलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
सुबह जब पुलिस ने घर के पास स्थित कुएँ का ढक्कन खुला देखा, तो शक और गहरा गया। कुएँ में कांटा डालकर जांच की गई तो ऋचा का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close