टॉप न्यूज़

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा एक महिला एवं बच्चे की मौत, 5 घायल

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर/ बीते दिन शनिवार रात मदन महल रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर 1 पर पटरी पार कर रही छह यात्रियों की टोली अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गईं। 5 लोग घायल हो गए सभी नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुड़िया के रहने वाले बताए जा रहे हैं

जानकारी के अनुसार, भोपाल से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरने के बाद नरसिंहपुर जिले के मुड़िया गांव की तीन महिलाएं और तीन बच्चे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़े थे। ट्रेन से उतरकर वे विपरीत दिशा में ट्रैक पार कर रहे थे, तभी दूसरे प्लेटफॉर्म से तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

हादसे में 30 वर्षीय पुष्पा सोंधिया और एक बच्चे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों में 22 वर्षीय शिवानी पटेल, 40 वर्षीय नन्ही बाई, 4 वर्षीय रीति पटेल और 2 वर्षीय इंद्रजीत पटेल शामिल हैं इन्हें आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से तत्काल मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close