Uncategorized

सिहोरा में पथराव के बाद स्थिति पटरी पर लौट रही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, एडिशनल एसपी डटे

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर/सिहोरा। गुरुवार की रात्रि में मंदिर की आरती और नमाज के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना के दूसरे दिन भी माहौल संवेदनशील बना रहा। पथराव में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने के दौरान हिंदू संगठनों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती दिखाना पड़ी।

इस घटना का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा का पहला पेपर होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को भय के वातावरण में स्कूल पहुंचकर परीक्षा देनी पड़ी। अभिभावकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा स्वयं मौके पर डटे रहे और लगातार पुलिस बल को दिशा-निर्देश देते रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। एडिशनल एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं, पथराव की घटना के तीसरे दिन शनिवार सुबह सिहोरा में स्थिति सामान्य होती दिखाई दी। लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए घरों से निकलने लगे और सुबह तक लगभग आधा बाजार खुल चुका था। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

News Investigation

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close