टॉप न्यूज़

जबलपुर-नागपुर हाईवे पर रिश्वतखोरी: आरटीओ महिला आरक्षक और साथी रंगे हाथ गिरफ्तार

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर-नागपुर हाईवे पर रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ की महिला आरक्षक और उसके एक साथी को रंगेहाथों पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतरपुर निवासी जय सिंह यादव ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे नवी मुंबई निवासी प्रशांत दत्तात्रेय जाधव की लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। गाड़ी मालिक की करीब 10 गाड़ियां देश के विभिन्न राज्यों में माल सप्लाई करती हैं।
जय सिंह के मुताबिक, जब वे जबलपुर से माल लोड कर बरगी होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे थे, तभी जबलपुर-नागपुर हाईवे पर बरगी क्षेत्र में आरटीओ महिला आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथ मौजूद मोहित साहू (प्राइवेट व्यक्ति) ने उनकी गाड़ी रोक ली और 4500 रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलते ही लोकायुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैप प्लान किया। फरियादी को रिश्वत की राशि लेकर आरोपियों के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने 4500 रुपये लिए, सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 12, 13(1)(B) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशि मर्सकोले, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

➡️ हाईवे पर लगातार बढ़ रही वसूली की शिकायतों के बीच यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close