टॉप न्यूज़

हिंदू संगठन के पदाधिकारी से थाना प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश के साथ ज्ञापन

A memorandum was submitted expressing anger over the misbehaviour of the police station in-charge with the office bearer of a Hindu organisation.

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

भोपाल/जबलपुर से एक मामला सामने आया है, जिसमें बेलबाग थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू महासंघ के सदस्य विकास कुमार खरे ने थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। खरे के अनुसार, “लैंड जिहाद” के मुद्दे को लेकर हुए विवाद के दौरान थाना प्रभारी ने उन्हें कथित तौर पर “हिंदुत्व का कीड़ा निकाल देने” जैसी आपत्तिजनक बात कही। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि थाना क्षेत्र में पुतला दहन किया गया तो संबंधित लोगों से नाली साफ कराई जाएगी। खरे का कहना है कि यह घटना हनुमान जयंती के दिन की है, और जिस समय यह बात कही गई उसे समय राजनैतिक लोग वहां मौजूद थे, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

संगठन के माध्यम से विकास खरे ने रविवार को बताया कि इसी मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता शनिवार को शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर को अनदेखा किया और उनका ज्ञापन लेने से भी इनकार कर दिया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस ठाकुर का कहना है कि पुलिस अधीक्षक चाहे अपने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही ना करें परंतु संगठन कार्यवाही कर कर रहेगा।

बताया जा रहा है कि जीएस ठाकुर को इग्नोर करने वाली बात फैलने के बाद भाजपा में ऊपर तक गई है। हिन्दू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने इस मामले की निंदा की है। फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और संगठन द्वारा मुख्यमंत्री तक बात संज्ञान में लाई गयी है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close