मध्यप्रदेश
सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी को मिला सीएमएचओ का अतिरिक्त प्रभार, निलंबित डॉ संजय मिश्रा को दायित्व से हटाया

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का प्रभार सौंप दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, निलंबित सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा के स्थान पर डॉ कोठारी को तत्काल प्रभाव से सीएमएचओ के अधीन निहित सभी दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
बताया गया है कि डॉ कोठारी यह दायित्व राज्य शासन द्वारा नियमित पदस्थापना किए जाने या आगामी आदेश तक संभालेंगे। वहीं, डॉ संजय मिश्रा को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।
इस निर्णय को स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।




