यहां तुझे काटकर दफना देंगे, पता भी नहीं चलेगा, ये छोटा पाकिस्तान है…धमकी देने के मामले में अलीगढ मुस्लिम युनिवर्सिटी के दो छात्र गिरफ्तार
We will cut you into pieces and bury you here, you won't even know, this is a mini Pakistan... Two students of Aligarh Muslim University arrested

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
उप्र अलीगढ मुस्लिम युनिवर्सिटी Aligarh Muslim University कैंपस के पास एक युवा डॉक्टर से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। घटना 14 अप्रैल की बताई जा रही है, जब अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र निवासी डॉ. कुलवंत सिंह अपनी छात्रा मित्र से मिलने एएमयू कैंपस पहुंचे थे।
मुलाकात के बाद लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकियां दीं। आरोपियों ने युवा डॉक्टर को धमकी दी थी कि एएमयू छोटा पाकिस्तान है। यहां तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। आरोप है कि एक युवक ने खुद को एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र बताया और डॉक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया और अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
डॉ. कुलवंत के अनुसार, आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “यहां सिर्फ मुस्लिमों की चलती है” और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। खुद को घिरा हुआ देखकर डॉक्टर ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।
सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर को प्रॉक्टर कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई। कुछ समय के लिए उनका मोबाइल भी अपने पास रखा गया। बाद में पुलिस पहुंची और आवश्यक जानकारी लेने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर भेज दिया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें गाजीपुर निवासी शहबाज और बरेली निवासी नजीब शामिल हैं, जो क्रमशः एमटेक और बीटेक के छात्र बताए जा रहे हैं। बाकी आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Aligarh Muslim University अलीगढ मुस्लिम युनिवर्सिटी
NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन “वास्तविक सत्यान्वेषी”




