अपराध
अवैध रेत से भरा डम्फर जप्त, चालक मौके से फरार

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
सिहोर/ थाना प्रभारी गोसलपुर गाजीवती पुसाम ने बताया कि पुलिस द्वारा की जा रही पेट्रोलिंग के दौरान देवनगर से बुढागर की ओर जा रहा एक बिना नंबर का डम्फर बुढागर तालाब की मेढ़ के पास संदिग्ध हालत में मिला। डम्फर का अगला हिस्सा सफेद एवं बॉडी पीले रंग की थी, जिस पर “MDT” लिखा हुआ था। वाहन में क्षमता के बराबर अवैध रेत भरी हुई थी।
पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक डम्फर से उतरकर मौके से फरार हो गया। जांच में रेत चोरी कर अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। पुलिस ने डम्फर सहित अवैध रेत जप्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



