मैहर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पुल के नीचे गिरी, 9 घायल

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
सिहोरा। सिहोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित ग्राम बरगी के पास सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार कार में सवार श्रद्धालु मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान बरगी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।
हादसे में श्रद्धा ठाकुर (17), द्रोपती धुर्वे (29), भूमि गोंड (9), रोशनी गोंड (26), अंजलि गोंड (24), सूर्यांश ठाकुर (7), सुषमा ठाकुर (34), पूजा ठाकुर (22) एवं घनश्याम ठाकुर (37) निवासी तेंदूखेड़ा घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




