Uncategorized

दिल्ली में काक्रोच पार्टी के प्रोटेस्ट में 2500 अपराधी, पुलिस ने फेस स्क्रीन से पकड़े चेहरे, FIR दर्ज

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

✒️ विलोक पाठक

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे करोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए पिछले तीन दिनों में 2500 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

15 एफआईआर दर्ज, संदिग्धों की पहचान जारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिंसा और उससे जुड़े अन्य मामलों में अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कई संदिग्धों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि FRS और अन्य तकनीकी माध्यमों से संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का दावा है कि कुछ लोग प्रदर्शन की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, हिंसा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और चाकू समेत अन्य धारदार हथियारों से हमले की घटनाएं भी सामने आईं।

पुलिस के मुताबिक, इनमें 215 ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो अलग-अलग मामलों में वांटेड बताए जा रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

हिंसा के बाद शुरू हुई FRS से निगरानी

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए निगरानी बढ़ा दी थी। 21, 22 और 23 जुलाई को कैमरों में रिकॉर्ड हुए चेहरों का पुलिस के आपराधिक डाटाबेस से मिलान किया गया। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान हुई।

◆ Vilok Pathak

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close