टॉप न्यूज़

कटंगी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी लाश मिलने से सनसनी, नाले में मिला करीब 65 वर्षीय व्यक्ति का शव

The discovery of a second body within a week in the Katangi police station area caused a sensation; the body of a 65-year-old man was found in a drain.

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

कटंगी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कटंगी के समीप बगीचा कुंडा क्षेत्र में खेतों के बीच बहने वाले नाले में करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार बगीचा कुंडा के पास निदान की ओर से आने वाला पानी खेतों से होते हुए एक नाले में बहता है। इसी नाले में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल कटंगी पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक तौर पर मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस को जांच के दौरान महाराष्ट्र के एक थाने में दर्ज गुमशुदगी से संबंधित जानकारी भी मिली है। बताया जा रहा है कि गुमशुदा व्यक्ति के विवरण और मिले शव के संबंध में कुछ समानताएं सामने आई हैं। इसी आधार पर कटंगी पुलिस ने मृतक की फोटो संबंधित थाने को भेजी है, ताकि पहचान की पुष्टि की जा सके।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नाले में मिला शव महाराष्ट्र से लापता हुए उसी व्यक्ति का है या नहीं। पुलिस पहचान की पुष्टि के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

एक सप्ताह के भीतर कटंगी थाना क्षेत्र में दूसरी बार शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और सनसनी का माहौल है। अब पुलिस जांच और पहचान की पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close