टॉप न्यूज़

देवास में माता विसर्जन जुलूस पर मधुमक्खियों का हमला, महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल

Bees attack Mata immersion procession in Dewas, many injured including women and children

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के अगेरा गांव में माता की प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले से जुलूस में भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अगेरा गांव में भोपाल रोड पर माता की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच अचानक मधुमक्खियों का झुंड उड़कर लोगों पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से चल समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के डंक से महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को सोनकच्छ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close