देश

Coronavirus: देश में अब तक 1,90,535 संक्रमित, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5394

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गया है। इनमें से 93322 अब भी एक्टिव है इनका अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 8,392 नए मामले सामने आए हैं और 230 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वायरस की चपेट में आने से पुरे देश में 5394 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 91819 लोग ठीक हो चुके है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए देश भर में 30 जून तक लॉकडाउन 5 को लागू कर दिया है।

महाराष्ट्र

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां अब तक संक्रमितों की संख्या कुल 67655 हो गई है। बीते 24 घंटे में 2487 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में अब तक 2286 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि 29329 मरीज ठीक हो चुके है।

तमिलनाडु  

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 22333 हो गई है, इसमें 173 मौतें और 12757 डिस्चार्ज शामिल हैं।

गुजरात

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 16779 हो गई है। इसमें से 9919 लोग ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके हैं, 1038 लोगों की अब तक मौत हुई है।

दिल्ली

दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 19844 हो गई है, इसमें ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके 8478 मामले और 473 मौतें शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close