Uncategorized

कोरोना की बेकाबू रफ्तार जारी, 10 लाख मरीजों की ली जान, 24 घंटों में 2 लाख 51 हजार नए मामले

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना वायरस से तबाही जारी है। महामारी से अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोनावायरस के मामले 60 लाख के करीब, 24 घंटे में सामने आए 88600 केस आये। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 51 हजार नए मामले सामने आए हैं और 2 लाख 27 हजार मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि 3 हजार 873 लोगों की जान भी चली गई।

कोरोना से सबसे प्रभावित देशअमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अबतक 73 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 33 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

  • अमेरिका:          केस- 7,321,343, मौत- 209,453
  • भारत:               केस- 6,073,348, मौत- 95,574
  • ब्राजील:             केस- 4,732,309, मौत- 141,776
  • रूस:                 केस- 1,151,438, मौत- 20,324
  • कोलंबिया:         केस- 813,056, मौत- 25,488
  • पेरू:                  केस- 805,302, मौत- 32,262
  • स्पेन:                  केस- 735,198, मौत- 31,232
  • मैक्सिको:           केस- 726,431, मौत- 76,243
  • अर्जेंटीना:           केस- 711,325, मौत- 15,749
  • साउथ अफ्रीकाः   केस- 670,766, मौत- 16,398

24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केसदुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है।भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close