ज्योतिषटॉप न्यूज़

 कार्यसिद्धि के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय,  जिनसे बदल सकते हैं आप अपनी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में सभी कार्यों की सिद्धि के लिए ग्रहों को उच्च स्थिति में लाने का प्रयास किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न उपायों के माध्यम से ग्रहों को मजबूत कर भाग्योदय के लिए कार्य किए जाते हैं ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि राशि के अनुसार यह उपाय करने से बहुत जल्द शुभ फलों की प्राप्ति होती है…..

मेष राशि-  मेष राशि के जातकों को हर मंगलवार गरीब या जरूरतमंदों को भोजन करवाना चाहिए। संभव हो तो लाल रंग का भोजन करवाएं।

वृष राशि- वृष राशि वालों को हर सोमवार भगवान शिव को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर का भोग लगाने के बाद इसे बांटना भी चाहिए।

मिथुन राशि- आपकी राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। संभव हो तो हर बुधवार को यह उपाय जरूर करें।

कर्क राशि- इस राशि के जातकों को चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो हर सोमवार गरीबों में सफेद मिठाई बांटें।

सिंह राशि- आपकी राशि वालों को सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। कोशिश करें कि इस दिन पीला, लाल या नारंगी भोजन करें.!

कन्या राशि- बुधवार के दिन 8 साल से छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं या कुछ उपहार दें। हरे कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- इस राशि वालों को भगवान शिव के साथ चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। सुबह उठते ही सबसे पहले कुछ सफेद रंग का भोजन खाएं।

वृश्चिक राशि-  अपने हाथ में लाल रंग का धागा बांधकर रखें। हर मंगलवार पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें।

धनु राशि- अपने हाथ में पीले रंग का धागा हमेशा पहने रहें। भगवान विष्णु की पूजा करें। बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में पीले रंग का रुमाल दान करें।

मकर राशि- कुष्ठ रोगियों की सेवा करें। सुबह उठने के बाद नीले या काले रंग का कोई खाद्य पदार्थ जैसे शर्बत आदि पिएं।

कुंभ राशि- रोज शनि देव की उपासना करें। संभव हो तो हर शनिवार शनि देव के मंदिर की सफाई करें।

मीन राशि- भगवान विष्णु की उपासना करें। पीले भोजन का दान करें। हाथ में पीला धागा पहनें। बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें।

पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 

9993652408

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close