Uncategorizedटॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

प्रार्थना से मांगी कांग्रेस ने भाजपा के लिए सद्बुद्धि

भाजपा का किसान सम्मेलन शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग....... सुरेन्द्र चौधरी

किसान विरोधी काले कानून वापस लेने की उठाई माँग।

सागर – देश व प्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान में तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द चौधरी के  मुख्य आतिथ्य में सदर कबुलापुल स्थित देवी जी के मंदिर में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहाँ कांग्रेसजनों ने रघुपति राघव राजाराम का गायन कर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। सद्बुद्धि प्रार्थना सभा उपरांत संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि देश व प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आतंकी, देशद्रोही कहने वाली भाजपा सरकार के साथ भगवान भी नहीं है जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि संभागीय मुख्यालय सागर में आयोजित हुआ भाजपा का किसान सम्मेलन फिलाप साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि फसल बर्बादी की मार झेल रहे अन्नदाता किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा, बीमा राशि का वितरण अभी तक नहीं किया गया। यही नहीं मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री किसान कल्याण की राशि का वितरण  किसान भाइयों को करने के बजाए देश और प्रदेश के किसानों व आम जनों पर डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर  उन्हें आर्थिक बोझ के तले दबाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को दबाने भारतीय जनता पार्टी शासकीय मिशनरी का दुरुपयोग कर भाजपा के कार्यक्रम आयोजित कर अन्नदाता किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों की आवाज बनकर हर स्तर तक आंदोलन रहेगी। सद्बुद्धि प्रार्थना सभा में म.प्र. कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान, पिछड़ा वर्ग काँग्रेस अध्यक्ष शरद राजा सेन, विजय साहू,मुन्ना विश्वकर्मा, रमाकान्त यादव,अबरार सौदागर, राहुल चौबे, निखिल चौकसे, प्रणव प्रताप सिंह, सुरेन्द्र करोसिया, सन्दीप चौधरी,रूपम उमाहिया, कुन्दन जाट, पवन केशरवानी, सन्ना भाईजान,राजेश श्रीवास, वीरेन्द्र महावते,धीरज खरे,गोपाल तिवारी, संजय रोहिदास,वीरेन्द्र चौधरी,सहजाद निहारिया, समीर मकरानी, अरविन्द अहिरवार,रोहित सिंह, अफजल खान, नन्नू बंसल, मुकेश सुर्यवंशी, सोनू भाई , शहंशाह खान,मोनू खान,रोहित सिंघई, कृष्णा, मोहिंन खान आदि मौजूद थे।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close