पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन,जबलपुर के मुख्य आतिथ्य में पी.टी.एस. एस.ए.एफ. 06 वीं वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह हुआ सम्पन्न

जबलपुर पी.टी.एस. एस.ए.एफ. 06वीं वाहिनी वि.स. बल जबलपुर मध्य प्रदेश में विशेष सशस्त्र बल के 53 नव आरक्षकों का 99 वॉ बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) के मुख्य आतिथ्य में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री आर.आर.एस.परिहार (भा.पु.से.), 06 वीं वाहिनी श्री रूडोल्फ अल्वरेस (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश की 09 वाहिनियों से आये नव आरक्षकों द्वारा शानदार पासिंग आउट परेड का प्रदर्शन किया गया। दीक्षांत परेड पर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ कमाण्डेन्ट 06 वीं वाहिनी श्री रूडोल्फ अल्वरेस (भा.पु.से.) द्वारा दिलाई गई।
मुख्य अतिथि श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने समस्त नव आरक्षकों को शानदार परेड के प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण पूर्ण करनें पर शुभकामनायें दी एवं कहा कि इस प्रशिक्षण संस्था मे अब तक नव नियुक्त आरक्षकों के 98 बैच पास आउट हो चुके हैं, आज 99 वां बैच पासआउट हो रहा है। प्रत्येक बैच में 300 से 500 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करतें हैं, हालॉकी इस बैच में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या कम रही इसके बावजूद भी नव आरक्षकों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया है। आपने कहा कि लगभग डेढ़ साल तक मैने आईजी एसएएफ के दायित्वों का निर्वहन किया है, जिला पुलिस बल के प्रशिक्षण संस्थानों की भॉति मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी जिस तरह की परेड का प्रदर्शन आज किया गया उसके लिये सेनानी 06 वीं बटालियन व पी.टी.एस. एस.ए.एफ. की टीम बधाई के पात्र हैं।
कमाण्डेन्ट श्री रूडोल्फ अल्वरेस (भा.पु.से.) ने बताया कि, प्रशिक्षण की अवधि 09 माह निर्धारित थी परंतु प्रशिक्षण अवधि में विभिन्न कानून व्यवस्था ड्यूटियों में कर्मचारियों के लगाये जाने से प्रशिक्षण पूर्ण करनें में दो माह का अतिरिक्त समय लगा है। कोरोना संक्रमण के बावजूद भी हमारे प्रशिक्षणार्थियों ने पूरी एहतियात बरतते हुये प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।