टॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

बूथ को मजबूत बनाने विस्तारक के रूप में पहुँचे जनप्रतिनिधि एवँ पदाधिकारी

जबलपुर साँसद श्री राकेश सिंह ने बूथ का डिजिटलाइजेशन व बूथ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथ विस्तारक योजना के तहत पाटन विधानसभा के अंतर्गत कटंगी मंडल के बूथ क्र.123 में आयोजित बूथ समिति की बैठक में सम्मिलित होकर बूथ समिति का पंजीयन एवं अन्य करणीय कार्य किए। नगराध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने नर्मदा मंडल एवँ रानी दुर्गावती मंडल में पहुँचकर बूथ विस्तारक के रूप में कार्य किया। केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी ने केंट विधानसभा के अटल बिहारी मण्डल में बूथ समिति की बैठक को संबोधित किया। इसी क्रम में सभी मंडल अध्यक्ष एवँ जिला पदाधिकारी भी बूथों में पहुँचे और विस्तारक के रूप में कार्य किया। कटंगी मण्डल के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, महामंत्री राजेश राय, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजमणी बघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग आदि उपस्थित थे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close