Uncategorized

बूथ विस्तारक अभियान में मप्र भाजपा देश मे इतिहास बनाएगी :- श्री वीडी शर्मा

जबलपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद श्री विष्णुदत्त शर्मा अल्प प्रवास पर दिल्ली से जबलपुर पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने यहाँ मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मप्र द्वारा बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से देश मे इतिहास बनाया जाएगा और पहला प्रदेश होगा जहाँ बूथों का डिजिटाइजेशन हो रहा है। श्री शर्मा ने कहा बूथ विस्तारक अभियान तेजी के साथ पूर्णता की ओर है और आज शाम तक शेष बचे बूथों का भौतिक और डिजिटल सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा और यह हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण यह सम्भव हो पा रहा है। मुझे गर्व है अपने कार्यकर्ताओं को जो जिस संकल्प लो लेते है उसे पूरा करते है। हमारे कार्यकर्ता तो ऐसे है जो जनजाति क्षेत्र में जहां नेटवर्क नही आता वहाँ भी पेड़ो पर छतों पर चढ़कर बूथ को डिजिटल करने का कार्य कर रहे है।
मैं सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षो और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गति देने और सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूँ।

कांग्रेस घर चलो अभियान से घर मे बैठ जाएगी :- प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा मैं किसी दल के अभियान पर टिप्पणी नही करना चाहता किन्तु सभी जानते है कि कांग्रेस घर चलो अभियान के साथ ही घर मे बैठने वाली है।

कमलनाथ जी गाड़ी से उतरे तब आंदोलन होगा :-  प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कमलनाथ जी आज ओला प्रभावित लोगों के मुआवजे की मांग कर रहे वह अच्छी बात है और उनका अधिकार भी है पर मै कहना चाहता हूं पहले आप एसी कार से नीचे उतरे और फिर आंदोलन करे क्योकि 15 महीने की आपकी सरकार में किसानों की जो हालत थी वह किसी से छिपी नही है।

देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होने वाले गौ सेवक बन रहे :- श्री शर्मा ने कहा कि गायों की मृत्यु होने निःसन्देह दुःखद है और इसके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी किन्तु सूर्य नमस्कार पर आपत्ति करने वाले और देश द्रोहियों के साथ राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले आरिफ मसूद जैसे लोग आज गौ माता की चिंता कर रहै है इनकी बातों पर कौन विश्वास करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा सुबह 9:30 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से जबलपुर पहुँचे थे और भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवँ कार्यकर्ताओ से भेंट के बाद 11:30 बजे सड़क मार्ग से कटनी रवाना हुए।

प्रदेश अध्यक्ष के जबलपुर आगमन पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महामन्त्री रजनीश यादव, संदीप जैन, रविन्द्र पचौरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, कमलेश अग्रवाल, लालू यादव, डिम्पी विश्वकर्मा, बाबा श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, अश्वनी परांजपे, राजकुमार गुप्ता, उज्ज्वल पचौरी, जय रोहाणी, टीटू सोनकर, सीमा सिंह, आत्मिका सिंह, अर्चना सिंह, सुमन यादव, मुज्जमिल अली, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि ने स्वागत किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close