टॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने, स्मार्ट उद्यान में आज करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत, युवतियों को रोजगार प्रशिक्षण देने वाली श्रीमती सुनयना महाजन, सुश्री माया मेहते, सुश्री सुनीता प्रजापति और सुश्री कोमल चौहान ने भी पौधा-रोपण किया।

शासकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन के संरक्षण में रह रही युवतियों को ये महिलाएँ रोजगार योग्य कौशल सिखा कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही हैं। संगठन पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी सतत रूप से सक्रिय है। साथ ही भोपाल में वृक्षा-रोपण, शहर को साफ रखने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी किया जा रहा है। महिला दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगठन द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पौध-रोपण किया जाता है।

आज लगाए के पौधों में करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close