टॉप न्यूज़

यूपी पुलिस ने बगावती प्लान बिगाड़ा….मौलाना तौकीर राजा हाउस अरेस्ट…मुस्लिमों को भड़काने का आरोप

UP police spoiled the rebellion plan…. Maulana Tauqeer Raja house arrested… accused of inciting Muslims

✍️ विलोक पाठक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन 

यूपी में चल रही अवैध अतिक्रमणों पर कारवाई को लेकर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगा है। जबकि देशभर में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। परन्तु यूपी में मुस्लिमों का आरोप है कि यूपी में मस्जिदों और मदरसों को ही निशाना बनाया जा रहा है। जिसके चलते यूपी के मुसलमानों में अब नाराजगी देखी जा रही है।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा सरकार के एक्शन के खिलाफ मुस्लिमों को एकजुट कर उनके पक्ष में बयानबाजी कर रहे थे जिसके चलते उन्हें यूपी के बरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलाना ने राज्य सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था और इसी आरोप के तहत मौलाना तौकीर रजा ने आज अपने साथियों के साथ सरेंडर करने का ऐलान किया था। लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने घेराव कर लिया और मौलाना को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। यूपी पुलिस ने पूरे बगावती प्लान पर पानी फेर दिया।

मीडिया से बात करते हुए मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि वो साधारण तरीके से सरेंडर करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने दहशत फैला दी है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने नजरबंदी के दौरान मीडिया से बात करते हुए देश के मौजूदा हालात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के हालात बेहद खराब हैं, मदरसों और दरगाहों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मौलाना ने कहा, “कुछ लोग हमारे बच्चों को मार रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी गिरफ्तारी का सिलसिला नहीं रुकेगा और जारी रहेगा। मौलाना ने कहा है कि वो इस पहल के जरिए भारत के मुसलमानों को जागरूक करेंगे। मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि जो लोग दूसरे धर्मों पर उंगली उठाते हैं और अपने धर्म की तारीफ करते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी हो गया है। सरकार जानबूझकर मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने में लगी हुई है।

मौलाना ने कहा हम विरोध में गिरफ़्तारी देना चाहते थे। पहले मैं 11 लोगों के साथ गिरफ़्तारी देने वाला था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाज़त नहीं दी।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, आज 11, कल 72, फिर 313, फिर 917 और आखिर में पूरे देश में गिरफ़्तारियाँ की जाएँगी। यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है।

 

Vilok Pathak

News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close