अपराधटॉप न्यूज़

EOW की रेड… मेडिकल यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक एवं डिप्टी रजिस्टर के घर सुबह 4 बजे पहुंची टीम

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त और प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रही डॉ तृप्ति गुप्ता और उनके पति मेडिकल के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक साहू के यहां सुबह 4 बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा । कार्रवाई के दौरान टीम को भ्रष्टाचार से कमाई गई करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता चला |

सर्च अभियान में EOW जबलपुर SP देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने डॉक्टर अशोक साहू एवं तृप्ति गुप्ता के घर पर छापा मारा है| जहां अभी सर्च कार्रवाई जारी है |घर से अभी क्या-क्या मिला है इसका आकलन किया जा रहा है|
छापामार कार्रवाई से पूरे मेडिकल यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है|
उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के अध्यापक डॉक्टर अशोक साहू एवं उनकी पत्नी प्राध्यापक डॉक्टर तृप्ति गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी| जबलपुर EOW SP देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर शिकायत की जांच निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी ने की| जांच में पाया गया की डॉक्टर अशोक साहू एवं डॉक्टर तृप्ति गुप्ता की वैध स्रोत से प्राप्त कुल आय 3 करोड़, 15 लाख,13 हजार, 308 रुपए होना पाया गया|
जबकि इसी अवधि में इनके द्वारा कुल 5 करोड़, 44 लाख, 22 हजार, 521 रुपए की संपत्ति अर्जित करना एवं व्यय करना पाया गया है|जिसके हिसाब से दोनों आरोपी डॉक्टर अशोक साहू एवं उनके पत्नी डॉक्टर तृप्ति गुप्ता द्वारा आय के वैध स्रोत से 72 प्रतिशत अधिक व्यय एवं संपत्ति अर्जित करना पाया गया है| जिस पर दोनों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया | प्रकरण की विवेचना निरीक्षक प्रेरणा पांडे द्वारा की जा रही है|
इतनी संपत्ति मिली अब तक –
-भूखंड क्रमांक 54 कोड कॉलोनी जबलपुर,
-भूखंड क्रमांक एमआईजी 516 में रोड धन्वंतरि नगर जबलपुर,
-भूखंड क्रमांक एमआईजी 517 में रोड धन्वंतरि नगर, (कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख,90 हजार, 944 रुपए)
– उपरोक्त भूखंड पर भवन निर्माण व्यय कीमत करीब 2 करोड़ 34 लाख,53 हजार, 208 रुपए)
-एलआईसी में 5 लाख, 68 हजार, 256 रुपए का निवेश|
-एक टोयोटा कार खरीदने में करीब 7 लाख, 40 हजार, 913 रुपए|

सर्च कार्रवाई अभी जारी है, जिसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है|

👉 नीचे दी गयी लिंक को खोलने के लिए लिंक को दबाकर होल्ड करें …

🔛 Dailyhunt -: http://dhunt.in/tgdFg?s=a&uu=0x5f257125f477992e&ss=wsp

🔛 Twitter. https://twitter.com/NiVilok?t=oCjiqzM_Cuk-Sou60AWTbg&s=08

🔛 facebook https://www.facebook.com/News-Investigation-104482068560077/

🔛 Telegram -: https://t.me/+n9m2Vhv7txk1YmQ1
🔛 Pinterest – : https://pin.it/7BXlaug
📡 newsinvestigation.tv

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close