टॉप न्यूज़

बारूद से झुलसे ओएफके कर्मी की मौत… हादसे के दौरान लगी आग में गंभीर रूप से हुए थे घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया (OFK) में विगत 29 सितंबर को बारूद भरने के समय भड़की आग में डीबी वर्कर नंद किशोर सोनी की आज 14 अक्टूबर की सुबह मुंबई के बर्न सेंटर अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वे बुरी तरह से झुलस गए थे । मुंबई के अस्पताल में करीब 15 दिनों तक वे जिंदगी मौत से जूझते रहे, लेकिन संक्रमण और लगातार प्लेटलेट्स कम होने के चलते आज मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से झुलसे नंद किशोर सोनी को महाकोशल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बारूद से करीब 45 फीसदी जलने के कारण नंद किशोर की हालत बिगड़ती देख उन्हें 30 सितंबर को एयर लिफ्ट किया गया था। उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) फलिंग सेक्शन 6 में 637 न. विल्डिंग में डेंटिस्क मैल्टर मशीन में एलुमिनियम पाउडर में आग लगने से 6 कर्मचारी श्याम देव, करण आर्य, नंद किशोर सोनी, ,विजय,कालू राम मीणा,अंकित जख्मी हो गए थे। घायलों को तत्काल शहर के मार्बल सिटी अस्पताल पहुंचाया गया था। यह खबर जैसे ही ओएफके कर्मियों को पहुंची तो कर्मचारियों और यूनियन में शोक की लहर फैल गई।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close