खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा ट्रक 4 घण्टे फंसे रहे मृतक और घायल

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ सिहोरा में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमे 1 व्यक्ति की मौत तथा दो घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों के केबिन और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे मृतक और घायल घण्टों फंसे रहे जिनको निकालने की पुलिस भी सुबह से मसक्कत करना पड़ी।
बताया जाता है कि सिहोरा थाना अंतर्गत धनगवा बायपास के आगे बबलू ढाबा के सामने कटनी की तरफ जाने वाला ट्रक खड़ा था और उसी ट्रक में एक दूसरा ट्रक भी पीछे से जा घुसा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर चार घंटे तक भीड़ लगी रही। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस को घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में मसक्कत करना पड़ी। इस हादसे में भिड़ंत के बाद ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे, जिसमें चालक परिचालक सहित तीन लोग फंसे रहे। जिन्हें घण्टो बाद केबिन काटकर निकाला गया।
फिलहाल मृतक और घायलों के नामों की जानकारी नही मिल सकी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से रास्ता साफ कराया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे की जांच जारी है।




