अपराधटॉप न्यूज़

उत्तर प्रदेश के गांजा तस्कर से 19 किलो गांजा जप्त जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

VILOK PATHAK / NEWS INVESTIGATION

उत्तर प्रदेश का एक गांजा तस्कर जबलपुर स्टेशन में दबोचा गया उसके कब्जे से 19 किलो गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत लाख 90 हजार रुपए है स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उक्त टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ए.के. त्रिपाठी रेल सुरक्षा बल जबलपुर के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर इसरार मंसूरी के मार्ग दर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में मुखबिर की सूचना पर जीआरपी जबलपुर एवं आर.पी.एफ. जबलपुर की संयुक्त संघन चैकिंग की जाकर रेल्वे स्टेशन जबलपुर में प्लेटफार्म न. पांच के इटारसी छोर से आरोपी कृष्ण गोपाल शर्मा पिता मुनीश कुमार शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौली पोस्ट बडगाव थाना रिजावली जिला फिरोजाबाद उ.प्र. की तलाश कर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 19 किलो कीमती करीब 1,90,000/- रूपये का जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी आर.पी.एफ. निरीक्षक इरफान मंसूरीजीआरपी सहा. उप निरी बी. एस. उद्देप्र.आर. गणेश तिवारीकृष्णकांत तिवारीप्र. आर. सतेन्द्र सिंहआर. परशुराम आर. कौशल तिवारीआर. गोपाल सिंहआरशान्तम् गर्गम. आर. आरती उपाध्याय तथा रेल सुरक्षा बल के उप निरी सौरभ माहूरेसउनि पी. के. मिश्राप्र. आर. मो. शहशादप्र. आर. जितेन्द्र तिवारी की विशेष भूमिका रही। अधिकारी कर्मचारियों व्दारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा पुरस्कार प्रदान करने की घोषण की गई है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close