पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर पहुँचे कलेक्ट्रेट

विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन
जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शाश्वत विकास के दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने हजारों कार्यकर्ताओं एवँ समर्थकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले, राममूर्ति मिश्रा, पं अशोक मनोध्या, राजकुमार मेहता, जीएस ठाकुर, अरविंद पाठक, वेदप्रकाश शर्मा, रिंकुज विज ने नामांकन रैली में जनता एवं कार्यकर्त्ताओं का अभिवादन किया।
राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा पश्चिम विधानसभा की जनता का यह अभूतपूर्व समर्थन और कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह इस बात का साक्षी है कि पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजय मिलेगी। पश्चिम क्षेत्र में शाश्वत विकास का संकल्प साकार होगा और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पश्चिम विधानसभा का योगदान होगा। भारतीय जनता पार्टी के पास सक्षम नेतृत्व और सबल कार्यकर्ताओं की शक्ति है जो सतत जनसेवा में सक्रिय रहते है और उन्ही की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से हमारी जीत सुनिश्चित है। भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह की नामांकन रैली पिसनहारी मढ़िया से प्रारम्भ हुई जो त्रिपुरी चौक, पंडा की मढ़िया, गढ़ा बाज़ार, आनंद कुंज, बजरिया, बी टी तिराहा, गुलौआ चौक, शुक्ला नगर, एकता चौक, आमनपुर, मदनमहल, दशमेश द्वार, कृपाल चौक, हाथीताल, अनगढ़ महावीर मंदिर, शंकराचार्य चौक, गोरखपुर बाजार, भगत सिंह चौक, भंडारी अस्पताल, रसल चौक, ज्योति टॉकीज, तैयब अली पेट्रोल पंप, घंटाघर होते हुए जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची।
रैली मार्ग में हुआ जगह जगह स्वागत ;- राकेश सिंह की नामांकन रैली में पूरे पश्चिम विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी अभूतपूर्व उत्साह था और पुष्प गुच्छ और पुष्प वर्षा से आमजनों से स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव बेंटिया, पंकज दुबे, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, विनय अमलाथे, अंजू भार्गव, सुरेंद्र राठौर, सुषमा जैन, कौशल सूरी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अतुल चौरसिया, राहुल खत्री, विवेक अग्रवाल, संजय तिवारी, पार्षद राहुल साहू, पूजा श्रीराम पटेल, जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, निशा राठौर, योगेंद्र सिंह, शिवा चौधरी, संजय यादव, अभिनव यादव, दिलीप पटेल, काके आनंद, रूपा राव, सीमा सिंह, पूनम प्रसाद, सीमा सिंह चौहान, कुसुम चौबे डिम्पी विश्वकर्मा, दीपशिखा साहू, डॉ संजय चौधरी, सन्तसिंह परिहार, कुंवर पाल सिंह शेरू, मनीष दुबे, रविन्द्र पचौरी, संजय नाहतकर, अनिल वर्मा, अमर मिश्रा, अखिलेश तिवारी, समीर दीक्षित, सुरेश पांडे, गुड्डू अवस्थी, जितेंद्र साहू, दीपक यादव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।