सिटी न्यूज़

हजारों क्विंटल खुले में पड़ा किसानों का धान भीगा

VILOK PATHAK

जबलपुर  पाटन और मझोली के वेयरहाउस के बाहर पड़ी धान बारिश के चलते गीली हो गई| इसके बाद किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| वही किसान धान खरीदी में हो रही अनियमिता के चलते भी लामबद्ध हो रहे हैं| भारतीय किसान संघ के अनुसार जिला प्रशासन को धान खरीदी करने के लिए पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका था| इसके बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया जिसके कारण किसानों को परेशानी उठाना पड़ी| इसके चलते पाटन में मझौली के किसानों ने तहसील मुख्यालय में धरना दिया| भारतीय किसान संघ ने 15 सूत्री मांगों के सुझाव जिला प्रशासन को इसके पहले दिए थे परंतु प्रशासन उन मांगों पर कार्रवाई करने में नाकाम रहा| किसान गीली हुई धान वेयरहाउस में शिफ्ट ना होने से बहुत नाराज है |किसानों का कहना है कि वह दो दिन बाद अपनी धन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे इसके बाद सारी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी |

11 33 51

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close