टॉप न्यूज़

कटंगी में मिले जानवरों के अंगों को लेकर प्रशासन की संयुक्त टीम कर रही जाँच

न्यूज़🔍इन्वेस्टिगेशन

तुल्ला बाबा पहाड़ी कंटगी ज़िला जबलपुर में मृत जानवरों के अवशेष मिलने पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा जांच के लिए एक टीम गठित की गई। इस टीम में SDM/SDOP/CMO/तहसीलदार/थाना प्रभारी और पशु चिकित्सक शामिल हैं। उक्त प्रशासनिक टीम के अनुसार प्राथमिक जाँच में कुल 57 जानवरों के अवशेष प्राप्त हुए। पशु चिकित्सक के अनुसार ये अवशेष डेढ़-दो माह से लेकर सवा दो वर्ष तक पुराने हैं। इनमें अधिकतम पाँच ही गौवंश के हैं। तीन पसली अवशेष को देखकर यह प्रतीत होता है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है, परन्तु यह स्पष्ट नहीं होता है कि उक्त पसली गौवंश की है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता है कि उन्हें मारा गया है, यह साक्ष्य नहीं मिले हैं कि मौक़ा स्थल पर जानवरों को अवैध ढंग से काटा जाता रहा है। यह साक्ष्य भी नहीं मिले हैं कि वहाँ मृत जानवरों को लाकर फेंका जाता रहा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पालतू एवं जंगली जानवर विचरण करते हैं। दुर्घटना या सामान्य मृत्यु होने पर शव वहीं पड़े रहते हैं। जो कालान्तर में अवशेष में परिवर्तित हो जाते हैं।

प्रशासन के अनुसार इस मामले में प्रकरण में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच कि जा रही है। दोषि पाए जाने पर  साक्ष्य के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Vilok।            51

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close