टॉप न्यूज़

मेट्रोमोनियल के नाम पर लव जिहाद..गुलाबी गैंग की मुखिया का आरोप

विलोक पाठक 

न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन / बदलती संस्कृति को अपनाने वाले लोगअपने लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए अब मेट्रोमोनियल साइट का सहारा ले रहे हैं। जिसके चलते सामाजिक विकृति के साथ एक सामाजिक खतरा उत्पन्न होने का आरोप है और यह आरोप आरोप लगाया है गुलाबी गैंग की मुखिया ने। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन साईट में शादी कराने के नाम पर महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है।

गुलाबी गैंग की मुखिया पूर्णिमा वर्मा का आरोप है शादी डॉट कॉम और मैरिज डॉट कॉम की आड़ में लव जिहाद किया जा रहा है। इसकी आड़ में रैकेट चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबलपुर की एक महिला को shaadi.com के नाम पर एक युवक कई जगह ले गया और उसका दैहिक शोषण किया। उससे करीब चार लाख रुपए की ठगी भी हुई। सूरत पुलिस की मदद से उसे वापस लाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी विनय राजपूत ने महिला को बॉम्बे, शिरडी और सूरत ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। 6 मई को उसने आरोपी से पीड़िता की फोन पर बातचीत करवाई थी। जिसके बाद विनय राजपूत महिला को लेने जबलपुर आया था। वह उसे सूरत ले गया जहां उसके साथ गलत काम किया और फिर वहीं पर छोड़कर फरार हो गया था।

उल्लेखनीय है कि अनजान शहर में महिला ने मदद के लिए फेसबुक के माध्यम से गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा से गुहार लगाई थी। जबलपुर पुलिस कप्तान पर मामले की जानकारी देने के बाद भी कोई मदद न करने का आरोप गुलाबी गैंग प्रमुख पूर्णिमा वर्मा ने लगाया है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलते जमाने के साथ शादी की व्यवस्था में भी काफी बदलाव आ रहा है। लोग अब अपने जीवनसाथी ढूंढने के लिए लड़की या लड़के के घर जाने के बजाय अब मेट्रोमोनियल साइट का सहारा ले रहे हैं।

51

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close