पुस्तक मेले में अनियमितता सहित अब तक की कार्यवाही पर सरकारी वकील के ज़बाब ना पेश करने का आरोप : पेरेंट्स एसोसिएशन
News Investigation. "The Real Truth Sunder"

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर, पिछले सालों से अभिभावकों के हित के लिए संघर्ष कर रहे पेरेंट्स एसोसिएशन ने पुस्तक मेले सहित अन्य कार्यवाहियों पर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के कहना है कि कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना ने जो अभिभावकों के लिए सराहनीय कदम उठाते हुए निर्देश दिए गए, उसके परिपालन में भी लापरवाही बरती गई। संगठन ने कलेक्टर जबलपुर को संबोधित एक पत्र में सारी जानकारियां साझा की है। इस पत्र में उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। प्रशासन के लगभग सभी आदेशों की धज्जियाँ उड़ाई जाती है | और सरेआम पेरेंट्स और बच्चों को प्रताड़ित किया गया है इन शिक्षा माफियाओ को ना अब प्रशासन का भय बचा ना किसी कार्यवाही का डर, आदेशानुसार भी कई स्कूलों ने NCERT बुक्स लागु नहीं की कई स्कूलों द्वारा NCERT बुक्स के अलावा अन्य पब्लिशर की बुक्स नियम विरोध तरीके से लागु की गई। आदेशानुसार अन्य पब्लिसर की बुक्स यादि लगाना पड़े तो उसकी कीमत सिर्फ NCERT बुक्स की कीमत से 25% ऊपर होना चाहिए परन्तु इन शिक्षा माफियाओ के हौसले इतने बुलंद सिर्फ प्रशासन के लचीले रवैया के वज़ह से है। एसोसिएशन के आरोप है कि पूरा साल बीत गया सैकड़ो शिकायत थाने तक पहुंची जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कभी बच्चों को बंधक बनाया गया तो कभी माता पिताओ को बेज़्ज़त किया गया और ये सब प्रशासन की आँखों के सामने बेखौफ शिक्षा माफियाओ द्वारा लगातार किया गया |
इस माफियाओ द्वारा माननीय उच्च न्यायालय को भी आज तक गुमराह किया गया और कोर्ट की आढ़ में क़ानून और नियमो के साथ खिलवाड़ किये गए। कहीं न कहीं इसके पीछे की वजह जिला शिक्षा समिति की कार्यवाही को गलत तरीके से कोर्ट में पेश करने और उसके बाद सरकारी वकील के अब तक ज़बाब ना प्रस्तुत करने की वजह भी है | जिसके शहर के कई लाख बच्चे व परिवार प्रभावित है |
पुस्तक मेले में भी हज़ारो शिकायतकर्ता एसोसिएशन के पास लिखित शिकायते दे कर गए जिसके सेंट ग्रेबयल रांझी, स्टीमफेल्ड, विज़डम वैली, लिटिल किंगडम, माउंट लिटरा, सेंट एलोयसिस पोलिपत्थर, जेवियर शन्ति नगर, जूपीटर स्कूलों ने भारी से भारी अनियमितताएं की हैं।एसोसिएशन ने उपरोक्त विषयों पर गंभीरता सभी स्कूलों के प्रबंधको पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
एसोसिएशन के अनुसार शिकायतों को लेकर एक बार पुनः 14 अप्रेल शाम 4 बजें हज़ारो पेरेंट्स के साथ सिविक सेंटर में प्रदर्शन किया जायगा | मांगे पूरी होने तक जन आंदोलन जारी रहेगा।




