टॉप न्यूज़

देश की सेना और सैनिकों के चरणों में पूरा देश नतमस्तक है : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

The whole country bows down to the feet of the country's army and soldiers: Deputy Chief Minister Jagdish Devda

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर, 16 मई (हि.स.)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज घंटाघर के समीप स्थित किया। इस दौरान देवड़ा ने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं। इसके लिए सभी को तैयार रहना है। इसलिए क्योंकि देश सबसे ऊपर है। देश से ऊपर कुछ नहीं होता। इसलिए इस सिविल डिफेंन्स की योजना को इसका क्रियान्वयन जरुरी है। सिविल डिफेंस जैसे विषय स्कूल शिक्षा में शामिल किया जाना जरूरी है। यह बात वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष भी रखेंगे।

उन्होंने आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कहा कि आज छोटी छोटी क्लास के बच्चों को भी देश सेवा के बारे में पता होना चाहिए। सिविल डिफेंस जैसा विषय प्रायमरी से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि आज बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक को इस प्रशिक्षण की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि ”यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हम धन्यवाद देना चाहेंगे… और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक,उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है. उन्होंने जो जबाव दिया है,उसकी जितनी सराहना की जाये,जितना कहा जाये. एक बार उनके लिये ज़ोरदार ताली बजा दीजिये”।

उन्होंने देश के सभी लोगों को आज की स्थिति को देखते हुए सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी मानसिक तौर पर तैयार रहें। देवड़ा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में जो भी आवश्क कदम है वह उठा रही है। लोगों से हमें सहयोग की अपेक्षा है। उनहोंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण संबंधी वीडियो भी दिखाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय विश्नोई,अशोक रोहाणी,सुशील इंदु तिवारी,अभिलाष पाण्डे, नीरज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर,ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय, निगमायुक्त प्रीति यादव,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

@Vilok Pathak

News Investigation “The Real Truth Finder”

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close