मध्यप्रदेशसिटी न्यूज़

सीवर की परेशानियों से आम नागरिकों को मिली है निजात, 95% कार्य पूर्ण : महापौर

Common citizens have got relief from sewer problems, 95% work is complete: Mayor

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन 

जबलपुर, शहर को महानगर बनाना है तो उसके लिए बेहतर सीवर व्यवस्था होना चाहिए। इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा किया जाएगा। पिछले ढाई साल के कार्यकाल में सीवर लाइन बिछाने के कार्यों में तेजी आई है। इसके अलावा सीवर लाइन की परेशानियों से नागरिकों को काफी हद तक राहत हो गई है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उक्ताशय की जानकारी देते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया की अमृत 1 के अंतर्गत कुल 174.60 मिलीमीटर साइबर लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। जिसकी कुल लागत 191.76 अमृत 1 के अनुसार कुल 71.4 सिविल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है एवं 95 एमएलडी के तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कराया गया। 60 हजार से अधिक हाउस सर्विस कनेक्शन कराए गए हैं जिसकी लागत 153 है। जून तक 1 लाख कनेक्शन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर ने बताया की जबलपुर में पांच जल शोधन संयंत्र के माध्यम से 271 एमएलडी पानी प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में स्थापित 63 उच्च स्तरीय टैंक से जरा पूर्ति की जा रही है। शहर में 152 किलोमीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन 1718 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन बिछी हुई है। इसके अतिरिक्त 1100 ट्यूबवेल पंप 2048 हैंडपंप स्थापित है। 32 टैंकरों से भी जलप्रदाय किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर किराए से भी अतिरिक्त टैंकर लगाए जाते हैं। महापौर के अनुसार दिसंबर 2026 तक हर घर नर्मदा जल पहुंचने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close