टॉप न्यूज़

घर से दुल्हन लाने बारात निकलने ही वाली थी, तभी थम गई दूल्हा की सांसे

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

कटनी/ सिहोरा– एक परिवार की शादी खुशियां मातम में बदल गई और जिस वक्त बारात को दुल्हन लाने के लिए पूरे परिवार और रिस्तेदार बैंड बाजों के साथ बारात की बिदाई करने में लगे थे तभी अचानक से दूल्हे की सांसे थम गई। इस तरह अचानक मृत्यु से सभी परिजन गहरे सदमे में हैं साथ ही पूरे ग्राम के लोग भी इस दुखी परिवार के साथ शोक में डूबे हुए हैं। जबकि मृतक युवक बहुत ही धार्मिक प्रवर्ती का था।
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के ग्राम कुआं निवासी आशीष सेन पिता सुमेरा सेन 27वर्ष की शनिवार की शाम करीब सात बजे बारात निकलते समय आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिसके बाद पूरे परिवार और रिस्तेदार तक इस घटना से गहरे सदमे में हैं जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम सिहोरा सिविल अस्पताल में रविवार की सुबह कराया गया है। मृतक आशीष सेन की बारात ग्राम कुआं से दमोह जिला के जबेरा के ग्राम माला बम्होरी जाना था। जहां दुल्हन के परिजन बारात आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनको दूल्हे की मौत की सूचना पहुंची जिससे दोनों पक्षो की खुशियां मातम में बिखर गईं। मृत युवक बिल्डिंग मटेरियल बेचने का कार्य करता था एवं बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का था।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close