टॉप न्यूज़

प्रसारवादी ताकतों पर विद्वानों ने व्यक्त किये अध्ययन आधारित तथ्य

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर, समन्वय सेवा केन्द्र, आदिशंकराचार्य चौक स्थित जयनारायण सभागार में प्रसारवादी चर्च विषय पर विचार मंथन सत्र आयोजित किया गया। इस विचार मंथन सत्र में जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग से अध्येतागण सम्मिलित हुए, जिन्होंने पीपीटी के माध्यम से प्रसारवादी ताकतों पर अध्ययन के निष्कर्ष प्रस्तुत किये। सेवा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मानव जीवन में अनिवार्य जरूरतें हैं, जिन्हें सभी को उपलब्ध कराने के लिए सरकारें प्रतिबद्ध होती हैं। सरकार के अतिरिक्त अन्य संस्थायें भी इन विषयों पर कार्य करती हैं। कुछ संस्थायें सेवा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के कार्यों की आड़ में मतांतर जैसे देश विरोधी कार्य करती हैं। इनको उजागर कर सच्चाई समाज के सामने आना चाहिए।

विचार मंथन सत्र में डाॅ प्रदीप दुबे, कैलाश चंद्र, शिवनारायण पटेल, सूरज नारायण पाण्डेय, राघवेंद्र जी, महेश सोनी, भरत पटेल, डाॅ आनंद सिंह राणा, दीपक द्विवेदी, एड सुनील गुप्ता, विनय सोलंकी, दीपक तिवारी, गिरीश कापसे, मनीष त्रिपाठी एवं अनेक प्रबुद्ध जन, अधिवक्ता, प्राध्यापक, लेखक, अध्येता, वक्ता बंधु,भगिनी बड़े रूप में सम्मिलित हुए।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close