कोरोना फिर पहुंच गया जबलपुर.… मिला पहला मरीज
Corona reached Jabalpur again… first patient found

@Vilok Pathak
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन /
संस्कारधानी में कोरोना वायरस एक बार फिर पहुंचने से प्रशासन सकते में आ गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पीड़ित को भर्ती कराया गया है। मेडिकल से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। 82 वर्षीय संक्रमित मरीज का नाम रमज़ान है। उसको जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तुरंत कार्डियक वार्ड से कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
बुजुर्ग का सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच आरटी-पीसीआर टेस्ट के माध्यम से की गई और नासॉफैरिंजियल सैंपल में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट की पुष्टि डॉ. ऋति सेठ द्वारा की गई है।
कोरोना की एंट्री से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मेडिकल प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है और मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान व जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना दोबारा देश में कई जगह फैल रहा है। पिछले कोरोना काल की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रशासन इस बार चाक चौबंद है। एक्सपर्ट के अनुसार नागरिक सतर्कता बरतें एवं पब्लिक प्लेस में मास्क आदि सुरक्षा उपाय अपनाए।
News Investigation
“The Real Truth Finder”




