सोशल मीडिया पर तमंचा और धारदार हथियार दिखाते पोस्ट डाली पुलिस ने भेजा जेल

न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन
जबलपुर/ सिहोरा– सोशल मीडिया पर अवैध घातक हथियारों के प्रदर्शन करने वालों पर जबलपुर पुलिस द्वारा ग्रामीण थाना मझौली में बड़ी कार्यवाही गई, जिसमे सोशल मीडिया पर हथियारों को लहराते हुए फ़ोटो वीडियो पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही की गई है। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जबलपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कानूनी कार्यवाही की है।
➡️हथियारों का प्रदर्शन कर पहुंचे जेल
तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आत्मसमर्पण/गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त 3 अन्य व्यक्तियों पर धारा 170 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
यह कार्यवाही थाना मझौली क्षेत्र में की गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर की जा रही आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के आधार पर सटीक कार्रवाई की गई।
➡️साइबर सेल की निगरानी सोशल मीडिया सेल, जबलपुर
पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में गठित सोशल मीडिया सेल द्वारा शहरभर में आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई में सोशल मीडिया सेल प्रभारी सतीश झारिया, आरक्षक शुभम दीक्षित,अभय, सुलेखा, तथा इंद्रजीत की अहम भूमिका रही है।
➡️ जबलपुर पुलिस की अपील
सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कृपया सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।




