महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला कथा वाचक दो जिलों में हत्याकांड का आरोपी निकला
The story teller who shot and killed a woman turned out to be the accused of murder in two districts

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ कटनी जिले में हुई महिला की गोली मारकर हत्या में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी के तार पिछले वर्ष की गई हत्या से भी जुड़े थे, जिसका पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद आरोपी के विषय मे इस तरह के दो – दो गोलीकांड वाले अपराधों को जानकर सभी आश्चर्य में हैं क्योंकि आरोपी संस्कृत वेद शाला से पढ़कर कथावाचक के रूप में जाना जाता था जो दो जिलों में गोलीकांड कर दो अलग अलग वारदातों में शामिल रहा। जिसकी छवि क्षेत्र में पुजारी के भेष में थी।
➡️ पुलिस टीम की गोपनीय चाल में फंसे
ज्ञात हो कि पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 5दिसंबर 2024 को जिला जबलपुर के थाना खितौला क्षेत्रांतर्गत सकरी मोहल्ला में मल्खे चक्रवर्ती उम्र 47 साल निवासी वार्ड नंबर 17 बाईपास खितौला की रात्रि में पेट में गोली मारकर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिस पर 316/2024 धारा 103 (1), 55, 61 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। जिसके बाद जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा आरोपी की पतासाजी करने और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी , अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा एवं एस०डी०ओ०पी० सिहोरा पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खितौला एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
➡️पुलिस ने ऐसे उगलवाया राज
जबलपुर खितौला थाना की गठित टीम द्वारा घटना के उपरांत लगातार सघनता से अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी के लिए आस-पास के मोहल्ले पडोस एवं आदतन अपराधियो से पूछतांछ की गई थी। मृतक व पडोसियो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई थी और पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि पडोसी लल्लू उर्फ लालू चक्रवर्ती से पुराना दुकानदारी को लेकर काफी वाद-विवाद अक्सर होता रहता था। इसी आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यो को संकलित किया जाकर अध्ययन करते हुये लल्लू उर्फ लालू चक्रवर्ती को अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई । जिस पर पाया गया कि पिछले साल मृतक मल्खे चक्रवर्ती और लल्लू चक्रवर्ती के भाई चंदन चक्रवर्ती के साथ वाद-विवाद और चाकूबाजी हुई थी । जिसका केस अभी माननीय न्यायालय में चल रहा है। मृतक मल्खे चक्रवर्ती जो कि लल्लू उर्फ लालू चक्रवर्ती की दुकान में ग्राहको को भी गाली-गलौच करता था । जिसके कारण आरोपित लालू चक्रवर्ती को व्यापार में नुकसान होता था, और इसी मन-मुटाव के कारण लल्लू उर्फ लालू चक्रवर्ती ने मल्खे चक्रवर्ती को रास्ते से हमेशा के लिए अलग करने की योजना बनाई ली थी। जिसके बाद खितौला निवासी शैलेन्द्र पाण्डे सकरी मोहल्ला फाटक के पास निवासी से भाई के साथ हुए विवाद के बारे में बातचीत की और लालू द्वारा 50 हजार रूपये में मल्खे चक्रवर्ती की हत्या करने की सुपारी दी गई।
➡️दोनो हत्याओं में कथावाचक की भूमिका
इस अंधे हत्याकांड में आरोपियों ने योजना के अनुसार घटना वाले दिन को रेकी करते हुए, रात्रि में जब मृतक मल्खे चक्रवर्ती की दुकान में कोई नही था तब इसकी जानकारी लल्लू उर्फ लालू चक्रवर्ती ने कथावाचक शैलेन्द्र पाण्डे को दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर शैलेन्द्र पाण्डे ने गोली मारकर मल्खे चक्रवर्ती की हत्या करके घर के पीछे रास्ते से फरार हो गया। गिरफ्त में आये लल्लू उर्फ लालू चक्रवर्ती की निशादेही पर वारदात में उपयोग किया गया मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया। जबकि प्रकरण का दूसरा आरोपी शैलेन्द्र पाण्डे कटनी जेल में निरूद्ध है जिसने शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को घर पर अकेली रह रही नीतू जयसवाल 52वर्ष की गोली मारकर हत्या और लूट की थी, जिस हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति उपरांत घटना के संबंधी में आगे पूछतांछ की जाना है। ज्ञात हो कि शैलेन्द्र अपने मोहल्ले सहित क्षेत्र में कथावाचक और तंत्रमंत्र के लिए जाना जाता था । पूजापाठ की आड़ में सुपारी लेकर हत्या करने के भी राज खुले हैं। इस पूरी घटना ने स्पष्ट कर दिया कि पुलिस न्याय दिलाने देर से सही लेकिन आरोपी को खोज ही लेती है।
➡️उल्लेखनीय भूमिका
थाना खितोला अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी खितौला अर्चना जाट, उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, स.उ.नि. मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, मोहन सिंह अमित पटैल आरक्षक पंकज सिंह रितेश की सराहनीय भूमिका रही।




