एटीएस की कार्रवाई में अफगानी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
Three people including an Afghan national arrested in ATS operation

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
मध्यप्रदेश के जबलपुर में करीब दस साल से 8 नल छोटी ओमती क्षेत्र में छिपकर रह रहे अफगानी नागरिक सोहबत खान को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सोहबत खान के पास से ATS ने अफगानी के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए है। खबर है कि 2015 में अफगानी सोहबत खान वर्ष पश्चिम बंगाल से भोपाल पहुंचा। यहां पर कुछ दिन रहने के बाद जबलपुर आ गया। इस दौरान सोहबत खान जबलपुर में कई जगह प्राइवेट जॉब भी किया। जबलपुर में रहते हुए सोहबत खान ने छोटी ओमती क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला से सम्बन्ध बना कर उसके साथ निकाह करके निवास करने लगा। ATS को जब इस बाबत सूत्र मिले तो उन्होने ओमती क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ लिया।
ATS की टीम द्वारा को सोहबत खान से पूछताछ में उसके पास से कई महत्वपूर्ण बातें पता चलने के साथ उससे कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी ATS की टीम द्वारा जांच की जा रही है। इस अफगानी नागरिक से पूछताछ में कई अह्म खुलासे होने की संभावना है।
उसके दो साथी भी एटीएस की गिरफ्त में
ATS ने अफगानी सोहबत खान के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक दिनेश पिता श्रवण गर्ग निवासी विजय नगर वन विभाग में वन रक्षक है और दो वर्ष से कलेक्ट्रेट कार्यालय के चुनाव सेल में पदस्थ है। दूसरा साथी महेन्द्र कुमार पिता माधव प्रसाद सुखदन उम्र 45 वर्ष निवासी एपीएन स्कूल के पास क टंगा है।
सबसे महत्वपूर्ण तथ्यों में जो बातें गौर करने वाली है उनमें यह कि -आरोपी सोहबत खान द्वारा वर्ष 2015 में जबलपुर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया व 2020 में पासपोर्ट प्राप्त किया। इसके बाद – आधार कार्ड में पासपोर्ट बनवाने के तत्काल पहले पश्चिम बंगाल की जगह जबलपुर का आनलाइन फर्जी पता बदला गया। तथा पश्चिम बंगाल निवासी दो अफगानी अकबर व इकबाल का भी जबलपुर के पते से पासपोर्ट बनवाया। – सोहबत खान ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए एक मुस्लिम महिला से शादी की। इसके बाद अपना पासपोर्ट भी बनवा लिया। ATS सूत्रों का कहना है कि वह अपने अफगानी नागरिकों के भी लगातार संपर्क में रहा। जिनके साथ वह जबलपुर से संंबंधित बातों को शेयर करता रहा। -जबलपुर के स्थानीय युवकों को दस्तावेज बनवाने, पुलिस वेरीफिकेशन कराने व पोस्ट आफिस से पासपोर्ट प्राप्त कराने के एवज में रुपया दिया। -ATS को भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए अब तक करीब 10 लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी ATS को मिली है।
एटीएस को सूत्र मिले हैं कि सोहबत खान के कुछ दोस्त व साथी MP के अलावा पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ में भी रह रहे है। इसके संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। वह उनके भी पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहा था। उसके पास मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। एटीएस को यह भी खबर है कि सोहबत खान अपने अफगानी साथियों के संपर्क में बना रहा, वह जबलपुर के पासपोर्ट आफिस व लोकल पते के माध्यम से उनके नकली पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में रहा। इसके लिए वह पासपोर्ट आफिस के चक्कर लगा रहा था।
20 से ज्यादा अफगानी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में पहचान छिपाकर निवास कर रहे है-
सूत्रों के अनुसार ATS को जांच में यह भी खबर लगी है कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 20 से अधिक अफगानी युवक बिना किसी जानकारी व पहचान छिपाकर निवास कर रहे है। ATS ने अभी तक सोहबत खान के साथ फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
@Vilok Pathak
News Investigation “The Real Truth Finder”



