अपराधमध्यप्रदेश

रेल्वे स्टेशन में लूट करने वाले, खितौला के नाबालिग समेत तीन आरोपी दबोचे

News Investigation "The Real Truth Finder"

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर/ सिहोरा रेलवे स्टेशन में जबलपुर जाने ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री के साथ लूट करने वाले सभी तीन बदमाशों को जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया मोबाइल एवं नगदी भी बरामद की गई है। साथ ही पुलिस इन आरोपियों से पूर्व में की गई घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। ये सभी आरोपी अक्सर स्टेशन के आस पास बने रहते थे।

जानकारी अनुसार जीआरपी पुलिस थाना जबलपुर में लूट का शिकार संजीव कोल पिता रामदास कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गढचपा सिहोरा ने 4 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर बताया था, कि वह रात में जबलपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन सिहोरा में ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू अड़ाकर मारपीट कर उसके बैग मे रखे मोबाइल और जेब मे रखे 3250 रूपये लूट लिए गए। साथ ही धमकाते हुए भाग गए। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग और दो युवक शामिल थे।

पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी थाना जबलपुर में तत्काल अपराध क्र. 662/25 धारा 309 (6), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। जांच के बाद उक्त मामले में आरोपी 1. चंदन कोल पिता भंडा कोल उम्र 29 – वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला सिहोरा जिला जबलपुर 2. अंकुश उर्फ ब्लैकी सोनखरे पिता रजनीश सोनखरे उम्र 25 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला सिहोरा जिला जबलपुर 3. विधि का उल्लंघन कारी बालक को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close