जबलपुर के खितौला में डकैती के बाद अब चोरों का आतंक, ताला तोड़ नकदी और जेवर चुराये
After robbery in Khitola of Jabalpur, now the terror of thieves broke the lock and stole cash and jewelry

✒️ न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर के सिहोरा तहसील के खिलौने क्षेत्र में पिछले दिनों पड़ी प्रदेश की सबसे बड़ी बैंक डकैती की गुत्थी सुलझ नहीं पाई कि अब यहाँ चोरों का आतंक हो गया। पुलिस महकमा डकैतों की तलाश में व्यस्त है जिसका फायदा चोरों ने उठाया। तो फिर क्या शहर क्या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह चोरों की चल निकली है। जिस दिलेरी के साथ चोर ताला तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उससे यह समझ में आ रहा है की एक बड़ी वारदात के बाद शहर के नागरिक भगवान भरोसे हो गए हैं।
पिछली रात खितौला में एक महिला पड़ोस में रामायण कार्यक्रम में गई और 20 मिनट बाद वापस लौटी तो घर के ताले टूटे हुए थे। जिसमें नकदी और जेवर चोरों ने पार कर दिए । वहीं तीन संदेही युवकों के बाइक से आते जाते सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस तलाश में जुट गई है। थाना खितौला में राजदीप दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी पालीवाल कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि वह पढ़ाई करता है वह एवं उसकी मां संगीता दुबे छोटा भाई ऋषि राज अपने घर पर थे। लगभग 4:00 बजे मां घर के पीछे सुरेश यादव के यहां रामायण- भजन में चली गई थी। वह गेहूं पिसाने चला गया था शाम लगभग 5:00 बजे गेहूं पिसाकर वापस आया घर के दरवाजे का ताला टूटा था। इस तरह की चोरी की वारदातों से पूरा नगर अचंभित है वहीं पुलिस का रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है।




