टॉप न्यूज़

छग. में नक्सलियों से मुठभेड़ में कटनी के नीलेश शहीद,परिजनों को गर्व

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपु/कटनी– नक्सली से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए कटनी के नीलेश गर्ग को पूरा कटनी शहर सहित क्षेत्रीजन देंगे अंतिम विदाई। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम निटर्रा निवासी नीलेश गर्ग की नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। यह मुठभेड़ बीते सोमवार की देर रात को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई थी। नीलेश गर्ग के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची वहां सन्नाटा छा गया और सभी पार्थिव शरीर पहुंचने का इंतजार करने लगे हैं। इस घटना से गांव और समूचे जिले में शोक की लहर है। जिनका संस्कार 24 घंटे बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अस्पताल में ड्यूटी लगी थी नीलेश की , लेकिन अचानक मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेश पर नक्सलियों से मुठभेड़ करने गए थे जहां पर नक्सलियों को जबाब देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। जिनके पार्थिव देह के दर्शन को समूचा क्षेत्र इंतजार में जो मंगलवार की देर शाम तक पहुंचेगे, और बुधवार को ससम्मान अंतिम विदाई दी जाएगी।

➡️कटनी के इस गांव से हैं

शहीद नीलेश गर्ग के पिता श्री ललित गर्ग एमपी पुलिस में थे जो सेवानिवृत्त हो गए हैं नीलेश गर्ग की पत्नी अधिवक्ता हैं जो कटनी कोर्ट एवं हाईकोर्ट में भी प्रेक्टिस करती हैं जिन्हें रात को जबलपुर से लौटते समय फोन पर यह हृदयविदारक घटना की जानकारी मिली। इनका एक 10 वर्षीय बेटा भी है । जबकि शहीद हुए नीलेश गर्ग के छोटे भाई नेवी में हैं । इस घटना से सभी क्षेत्र में अंतिम दर्शन करने को इंतजार में हैं।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close